Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों की सौगातऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान से बढ़ा किसानों का भरोसा

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों की सौगात
ऑनलाइन टोकन, पारदर्शी व्यवस्था और समय पर भुगतान से बढ़ा किसानों का भरोसा

छत्तीसगढ़ शासन की समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। शासन की इस किसान हितैषी व्यवस्था से खेतों में महीनों तक परिश्रम करने वाले अन्नदाताओं के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास की मुस्कान लौट आई है।
कड़ी धूप, बारिश और मौसम की अनिश्चितताओं के बीच दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसानों के लिए यह खरीदी व्यवस्था उनकी मेहनत का सच्चा सम्मान बनकर सामने आई है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य तेज़ी और सुव्यवस्था के साथ जारी है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन व्यवस्था, सरल प्रक्रिया और समयबद्ध भुगतान के चलते किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र पेंड्री पहुंचे किसान  नरेश रात्रे ने 30.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि फसल उत्पादन में बीज, खाद, सिंचाई और श्रम पर भारी लागत आती है, ऐसे में उपज का उचित मूल्य समय पर मिलना किसान के मनोबल को कई गुना बढ़ा देता है।
किसान श्री रात्रे ने बताया कि केंद्र में नमी परीक्षण, तौल, टोकन वितरण सहित पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित है। उन्होंने विशेष रूप से “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप की सराहना करते हुए कहा कि इस डिजिटल सुविधा ने भीड़, लंबी कतारों और अनावश्यक इंतजार की समस्या को समाप्त कर दिया है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन बुक कर निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने पर धान की खरीदी हो जाती है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए छांव, पेयजल, शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसान सम्मानपूर्वक अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।
जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा धान खरीदी केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। बेहतर प्रबंधन, सतत मॉनिटरिंग और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण जिले में धान खरीदी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, गति और सुगमता के साथ संपन्न हो रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button