Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशराज्य

रेल कनेक्टिविटी को मिली मजबूती, शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से नई ट्रेनों का किया शुभारंभ

Ad

भोपाल
राजधानी और उसके आसपास के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय की पहल के तहत विदिशा, सांची और दीवानगंज स्टेशनों पर नई ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को यात्रा में सुविधाओं और समय की बचत दोनों मिलेगी।

Advertisements

लंबी दूरी की यात्रा में आसानी
माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा रेलवे स्टेशन पर इस ठहराव सेवा का शुभारंभ किया। यात्रियों की लंबे समय से यह मांग थी कि प्रमुख ट्रेनों का ठहराव इन स्टेशनों पर हो, ताकि उन्हें लंबी दूरी की यात्रा में आसानी हो और यात्रा का अनुभव और सुविधाजनक बने। अब यशवंतपुर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, चेन्नई- श्री वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव इन स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है।
 
इस अवसर पर विदिशा, सांची और कुरवाई के स्थानीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस ठहराव सुविधा से न केवल यात्री आवागमन में सुविधाजनक होंगे, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास भी गति पाएगा। भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए यह कदम यात्रा अनुभव को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button