Advertisement Carousel
Blog

जमीन विवाद में अशांति फैलाने वालों पर कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाईप्रतिबंधात्मक धाराओं में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

जमीन विवाद में अशांति फैलाने वालों पर कोनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रतिबंधात्मक धाराओं में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद को लेकर क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर त्वरित हस्तक्षेप करते हुए दोनों आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक गजेंद्र साहू पिता स्व. रामप्रसाद साहू (उम्र 33 वर्ष), निवासी साहू पारा सेंदरी, थाना कोनी और अनावेदक लक्ष्मी नारायण साहू व जागेश्वर साहू के मध्य जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान अनावेदकों द्वारा लाठी-डंडा लेकर आवेदक के साथ मारपीट करने हेतु दौड़ाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। किंतु आरोपियों द्वारा पुलिस की उपस्थिति में ही आवेदक पर हमला करने का प्रयास किया गया तथा पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने दोनों अनावेदकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की गतिविधियों पर आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण—

Advertisements


लक्ष्मी नारायण साहू, पिता स्व. बुधराम साहू, उम्र 54 वर्ष, निवासी साहू पारा सेंदरी, थाना कोनी
जागेश्वर साहू, पिता लक्ष्मी नारायण साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी साहू पारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button