Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से पैरालिसिस बिमारी से जूझ रहे मानकुवेर नाग को मिला व्हील चेयर

Ad

सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी

Advertisements

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जशपुरनगर।जिले के बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी निवासी मानकुवेर नाग, जो पैरालिसिस बीमारी से जूझ रही थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं,उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर व्हील चेयर प्रदान की गई। मानकुवेर नाग के परिजनों ने मुख्यमंत्री के सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई थी।

Advertisements

परिवार की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की और सहायता का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर का वितरण किया और पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्या को सुना। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

इस सहायता से मानकुवेर नाग और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई। व्हील चेयर मिलने से अब मानकुवेर नाग अपने दैनिक कार्यों को आसान तरीके से कर पाएंगी। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मदद से उनके जीवन में एक नई आशा और राहत आई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button