Advertisement Carousel
Blog

जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त छापेमारी

Advertisements

जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटगढ़ में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अकलतरा पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त छापेमारी में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जुआ गतिविधियों पर लगातार सख्ती की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा क्षेत्र में सूचना के आधार पर ग्राम कोटगढ़ में दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹11,850 नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम —

Advertisements

1. सूरज मिरी (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, कोटगढ़

2. उमेश केवट (34 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती-2, अकलतरा

3. महेन्द्र सिंह मिरी (24 वर्ष)

4. सूरज यादव (23 वर्ष), निवासी बरगंवा

5. शिवा धीवर (22 वर्ष), निवासी बरगंवा

6. रामगोपाल डहरिया (43 वर्ष), निवासी बूचिहरदी, थाना बलौदा

7. राजेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू साहू (36 वर्ष), निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा

8. ओम प्रकाश यादव (37 वर्ष), निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक राजकुमार पाण्डेय, शंकर यादव एवं साइबर सेल जांजगीर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button