Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशराज्य

परिवार में विश्वासघात की त्रासदी: छोटी बहन ने जीजा से की शादी, टूटकर दीदी ने की आत्महत्या

Ad

बाराबंकी 
यूपी के बाराबंकी से रिश्तों को शर्मसार और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स का दिल साली पर आ गया और कुछ दिन पहले ही उससे मंदिर में शादी कर ली। उधर, इससे आहत बीवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई।

Advertisements

ये मामला रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के खानपुर शंभूदयाल गांव का है। यहां रहने वाले सुरक्ष चौहान की पत्नी ममता का शव शनिवार की सुबह उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। घटना की सूचना पर मृतका के मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। मृतका के दो बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि रात में ममता ने भोजन बनाया था और बच्चों को खिलाया था।

Advertisements

थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मृतका ममता की शादी करीब छह साल पहले सुरेश चौहान से हुई थी। ममता का मायका टिकैतनगर थाना क्षेत्र का है। शादी के दो साल बाद ही सुरेश अपनी साली को घर ले आया था। तब से वह उसके घर में अपनी बहन के साथ ही रहती थी। उसके संबंध भी सुरेश से हो गए थे। सुरेश जब कहीं जाता तो अपनी साली को साथ ले जाता था। करीब 15 दिन पहले सुरेश कहीं बाहर गया था तो अपनी साली को साथ ले गया था। करीब 10 दिन पहले उसने मंदिर में अपनी साली से शादी कर ली थी। परिजनों के मुताबिक शादी का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इससे आहत होकर पत्नी ममता ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच हो रही है। जांच कार्रवाई पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मायका पक्ष का कहना है कि उन्हें विवाहिता द्वारा फंदा लगाए जाने की सूचना दी गई थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायका पक्ष दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने कहा परिजन तहरीर दे रहे हैं। उसके आधार पर दहेज के लिए हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
मृतका के भाई महावीर रावत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन मंजीसा की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति रंजीत व उसके माता-पिता बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे। बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। तहरीर पुलिस को दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button