Advertisement Carousel
Blog

पुलिस जवानों की निशानेबाजी क्षमता बढ़ाने वार्षिक फायरिंग अभ्यास

Ad

जर्वे फायरिंग रेंज में पुलिस बल का सघन प्रशिक्षण अभियान

Advertisements

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास प्रारंभ

जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्रांतर्गत जर्वे स्थित फायरिंग रेंज में दिनांक 12 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया गया है। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

इस फायरिंग अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों की निशानेबाजी क्षमता, आत्मविश्वास तथा हथियार संचालन कौशल को और अधिक सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आधुनिक हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया जा रहा है।

फायरिंग अभ्यास के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है तथा वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में प्रशिक्षण संपन्न हो रहा है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, सतर्कता एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम बनाते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button