Advertisement Carousel
Blog

अवैध जुआ पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

Ad

कोटा: जुआ-सट्टा में 10 गिरफ्तार, ₹5,320 जब्त”

Advertisements

Advertisements

कोटा-जिला- बिलासपुर

कोटा पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा खेलते 10 आरोपियों को पकड़ा, ₹5,320 नगद जब्त

Advertisements

थाना कोटा पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध जुआ और सट्टा खेलते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से ₹5,320 नगद भी जब्त किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जुआ-सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी कोटा श्री तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने दर्रीकापा नहर किनारे और गंज स्कूल के पीछे डाकबंगला क्षेत्र में दबिश दी। दबिश के दौरान कई व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. यात्रे कुमार खांडे, 48 वर्ष, टांडा

2. विजय अनंत, 35 वर्ष, दर्रीकापा

3. शिवफल बंजारे, 47 वर्ष, कपसिया कला

4. राजू लाल बंजारे, 45 वर्ष, कपसिया कला

5. कुबेर बंजारे, 37 वर्ष, कपसिया कला

6. डिकेश साहू, 41 वर्ष, रेस्ट हाउस रोड, डाकबंगला

7. प्रेम सारथी, 18 वर्ष, डाकबंगला

8. किशन छाडिया, 20 वर्ष, डाकबंगला

9. साहिल गुप्ता, 28 वर्ष, रेस्ट हाउस रोड, डाकबंगला

10. राहुल करेलिया, 20 वर्ष, डाकबंगला


सभी आरोपियों के कृत्य को धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। थाना कोटा पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ-सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button