Advertisement Carousel
Blog

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने प्रशासन का बड़ा अभियान शुरू

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

ट्रक–स्कॉर्पियो टक्कर में 5 मौतों के बाद सड़क सुरक्षा सुधार पर फोकस — अधिकारियों ने दिए अहम सुझाव

खोखरा चौक, मुनूद चौक और पुटपुरा तिराहा भी चिह्नित — जिले के सभी ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण पूरा

Advertisements

जांजगीर थाना क्षेत्र के हाइवे रोड सुकली चौक पर हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज अंतर्विभागीय लीड एजेंसी ने मौके का विस्तृत निरीक्षण किया। 25 नवंबर की रात हुए इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के कारणों और सड़क सुरक्षा में सुधार को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने कई अहम सुझाव दिए हैं। रिपोर्ट—

ये वही सुकली चौक हाइवे है,
जहाँ 25 नवंबर की रात तेज रफ़्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में पाँच लोगों की मौत हुई थी।
घटना के बाद से सड़क सुरक्षा और इंजीनियरिंग खामियों की समीक्षा की मांग उठ रही थी।

आज
AIG ट्रैफिक PHQ रायपुर, श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में
अंतर्विभागीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

टीम में शामिल रहे—
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार
• SDM सुब्रत प्रधान
• RTO गौरव साहू
• SDO PWD दलगंजन साय
• NH सब इंजीनियर विजय साहू
• थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय
• निरीक्षक लालन पटेल व यातायात स्टाफ

सभी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे के तकनीकी बिंदुओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान
AIG संजय शर्मा ने सड़क सुरक्षा के लिए कई इंजीनियरिंग सुधारों की आवश्यकता बताई—

दुर्घटना स्थल के आसपास उगी झाड़ियों की तुरंत सफाई
कनेक्टिंग सड़कों पर स्पष्ट सांकेतिक बोर्ड लगाने
ब्लाइंड स्पॉट और दृश्यता में सुधार
रिफ्लेक्टर, कट मार्किंग और रात के समय चेतावनी संकेत बढ़ाने
एम्बुलेंस रिस्पांस टाइम और कोऑर्डिनेशन को और तेज करने पर चर्चा

शर्मा ने कहा—
“इंजीनियरिंग, एन्फोर्समेंट और एजुकेशन—
ये तीनों मिलकर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं।”

सिर्फ सुकली चौक ही नहीं,
टीम ने जिले के अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों—
खोखरा चौक, मुनूद चौक और पुटपुरा तिराहा का भी निरीक्षण किया।

पुखराज–पुटपुरा तिराहा में विशेष रूप से
ट्रैफिक मूवमेंट, रोड साइनेंज और रात्रिकालीन सुरक्षा की समीक्षा कर
भविष्य में दुर्घटनाएँ रोकने के लिए सुधारात्मक सुझाव दिए गए।

जांजगीर–चांपा में लगातार हो रहे सड़क निरीक्षण से उम्मीद है कि हाइवे पर दुर्घटनाओं की दर में कमी आएगी। प्रशासन अब उन सभी संवेदनशील पॉइंट्स पर इंजीनियरिंग और सुरक्षा सुधार लागू करने की तैयारी में है, जहां हादसों की पुनरावृत्ति की संभावना ज्यादा रहती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button