Advertisement Carousel
Blog

ग्राम नरियरा में पुलिस की दबिश—जुआ खेल रहे 10 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

जिले में जुआ और सट्टा पर नकेल कसने पुलिस की लगातार मुहिम जारी है…
और इसी अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
ग्राम नरियरा में अचानक की गई रेड में 10 जुआरियों को मौके पर ही दबोचा गया।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में
थाना मुलमुला पुलिस की टीम ने ग्राम नरियरा में दबिश दी।

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जुआरियों में भगदड़ मच गई…
लेकिन पुलिस टीम ने सभी 10 जुआरियों को पकड़कर हिरासत में ले लिया।

मौके से नगदी ₹13,720 और 52 पत्ती ताश बरामद किए गए।
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

—आरोपी

पकड़े गए जुआरियों में शामिल हैं—
विष्णुकांत टण्डन, जलेश्वर बरेठ, भीम राठौर, शशिकांत राठौर, आकाश टण्डन,
अजीत उर्फ भुरू, अमित बंजारे, नवीन टण्डन, गुलशन टण्डन और जयंती महिलागे—
सभी निवासी मुलमुला थाना क्षेत्र।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल और थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही,
जिनके सतर्कता से यह बड़ी सफलता मिली।

जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई और सख्ती का संदेश देती है।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में आगे भेज दिया है।
फिलहाल के लिए इतना ही… आगे बढ़ते हैं अन्य खबरों की ओर।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button