Advertisement Carousel
मनोरंजन

राधिका आप्टे और दिव्येंदु की फिल्म साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी, ओटीटी पर होगी रिलीज

Ad

मुंबई,

Advertisements

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे और मिर्जापुर से मशहूर हुए अभिनेता दिव्येंदु ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी चर्चित फिल्म साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही है। वहीं फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे, मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा हैं।

Advertisements

निर्माताओं ने साली मोहब्बत का ट्रेलर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। साली मोहब्बत एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है जिसमें राधिका छोटे शहर की महिला स्मिता का किरदार निभा रही हैं। दिव्येंदु पहली बार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए हैं। हालांकि, उनका अभिनय काफी हद तक उनके मिर्जापुर के किरदार मुन्ना भैया की याद दिलाता है। अनुराग कश्यप भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भावनाओं, धोखा और फरेब का फुल तड़का लगाया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 12 दिसंबर, 2025 को साली मोहब्बत रिलीज की जाएगी।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button