Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

खीरी में उत्साह, उल्लास और उमंग से मना संविधान दिवस, ‘उद्देशिका’ का हुआ पाठन

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

कलेक्ट्रेट में हुआ भव्य कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्मिक हुए शामिल

सीएम के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

डीएम की अध्यक्षता में अधिकारी-कार्मिकों ने किया उद्देशिका’ का पाठन

Advertisements
Advertisements

लखीमपुर खीरी। बुधवार को खीरी में उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ “संविधान दिवस” मनाया गया। संविधान दिवस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संविधान की आत्मा उद्देशिका का पाठन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसओसी संजय आनंद, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक शामिल हुए।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और उपस्थित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। राजधानी लखनऊ में संविधान दिवस पर आयोजित सीएम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान हमारे देश में लागू हुआ, लेकिन संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर, 1949 को ही संविधान अंगीकृत कर लिया गया था। संविधान की महत्ता एवं कर्तव्य बोध समझाने के उद्देश्य से व्यापकता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आइए, राष्ट्रहित और लोकहित के दृष्टिगत हम सभी अपने संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें।

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे प्राचीनतम लोकतंत्र है, और उस लोकतंत्र का प्राण हमारे संविधान में बसता है। संविधान निर्माताओं ने तमाम देशों के संविधानो का अध्ययन करने के उपरांत अपने देश की संस्कृति, चेतना और विरासत को समावेशित करते हुए इस संविधान का निर्माण किया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button