Advertisement Carousel
Blog

बालिका सशक्तिकरण से उज्ज्वल भविष्य की ओर कदमबालिका दिवस पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का आयोजन

Ad

Advertisements

बालिका सशक्तिकरण से उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम
बालिका दिवस पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का आयोजन

Advertisements

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 24 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ’’उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’’ थीम पर चंद्रकिरण शर्मा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण में जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisements


कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा बालिकाओं को एनीमिया के लक्षण, कारण एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आयरन एवं विटामिन युक्त भोजन जैसे पालक, दाल, ड्राई फ्रूट्स तथा विटामिन-सी युक्त फलों के नियमित सेवन की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी देकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर “लड़का-लड़की एक समान” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, बालिका सशक्तिकरण के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई गई तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।
कार्यशाला में पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button