Advertisement Carousel
राज्य

कानून तोड़ने वालों की शामत: मान सरकार ने दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश

Ad

चंडीगढ़  
पंजाब में हाल ही में उजागर हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा को लेकर जीरो-टॉलरेंस की नीति दोहराई है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ताजा बयान इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी दी है.

Advertisements

लुधियाना में गुरुवार को पंजाब पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसके पाकिस्तान स्थित ISI से जुड़े होने की पुष्टि हुई. मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को घायल अवस्था में पकड़ा गया, जबकि इससे पहले इस मॉड्यूल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका था. पुलिस ने उनके पास से ग्रेनेड, अत्याधुनिक पिस्तौल जैसी कई भारी मात्रा में गोलियां बरामद कीं. पुलिस कमिश्नर स्वापन शर्मा के अनुसार मॉड्यूल का संचालन पाकिस्तान से वर्चुअल नंबरों के माध्यम से किया जा रहा था, जिसके जरिए हैंडलर भारतीय सदस्यों को निर्देश देता था. पकड़े गए आरोपियों को ग्रेनेड की अदला-बदली की जिम्मेदारी दी गई थी, और पुलिस द्वारा जाल बिछाने पर उन्होंने गोलियां चला दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें काबू किया गया.

Advertisements

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही मान ने ये भी कहा कि पंजाब की शांति भंग करने वालों को “लोरी नहीं सुनाई जाएगी” बल्कि उन्हें दोगुनी जवाबी कार्रवाई मिलेगी. उनका यह बयान प्रदेश में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है तथा यह दिखाता है कि सरकार और पुलिस आतंकी गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध हैं.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button