Advertisement Carousel
Blog

आदिवासी गोंड समाज ने महुआ शराब बनाना छोड़ा, अब बना रहे 7 नए उत्पादस्थानीय

Ad

Advertisements

आदिवासी गोंड समाज ने महुआ शराब बनाना छोड़ा, अब बना रहे 7 नए उत्पाद
स्थानीय व्यापारियों ने बाजार उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन — एसपी ऑफिस में हुआ बिज़नेस मॉडल पर विशेष विमर्श

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा, जिले में आदिवासी गोंड समाज द्वारा परंपरागत रूप से बनाई जाने वाली महुआ शराब से दूरी बनाते हुए आज एक नई और सकारात्मक पहल की शुरुआत की गई है। समाज के सदस्यों ने आज से महुआ शराब बनाना पूरी तरह बंद कर दिया है और इसकी जगह महुआ आधारित सात विभिन्न उत्पाद तैयार करने का निर्णय लिया है। इन उत्पादों में महुआ लड्डू, महुआ तेल, महुआ बिस्किट, महुआ परफ्यूम, महुआ हर्बल ड्रिंक, महुआ अचार तथा महुआ जैम जैसे स्वास्थ्यवर्द्धक और मूल्यवान उत्पाद शामिल हैं।

इन नवाचारपूर्ण प्रयासों को बाजार तक पहुँचाने के लिए आज एसपी कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में गोंड समाज संघ के अध्यक्ष, समाज के उत्पाद निर्माता, स्थानीय व्यापारी एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक का उद्देश्य इन उत्पादों को बड़े और स्थानीय बाज़ार में उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी बिज़नेस मॉडल तैयार करना था।

स्थानीय व्यापारियों ने समाज की इस पहल की सराहना करते हुए उनके उत्पादों को बाज़ार में स्थान दिलाने के लिए हर संभव सहयोग देने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक और पारंपरिक उत्पादों की आज बड़ी मांग है, और गोंड समाज की मेहनत इन्हें प्रदेश स्तर तक पहुंचा सकती है।

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यह बदलाव समाज के आर्थिक सुदृढ़ीकरण, नशामुक्ति और स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से यह पहल वन-समुदायों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर में सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उत्पाद निर्माताओं, व्यापारियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इसे सफल बनाने और आदिवासी समाज की नई पहचान को ब्रांडिंग देने का संकल्प लिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button