Advertisement Carousel
Blog

धान उपार्जन केन्द्र फगुरम की खरीदी व्यवस्था पर किसान गुरुशरण ने जतायी संतुष्टी

Ad

Advertisements

धान उपार्जन केन्द्र फगुरम की खरीदी व्यवस्था पर किसान गुरुशरण ने जतायी संतुष्टी

Advertisements

समर्थन मूल्य ने बढ़ाई किसानों की आय, गुरुशरण को मिली आर्थिक मजबूती

Advertisements

            सक्ती,  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार मनाया जा रहा है, वहीं अब सक्ती जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी अब जोर पकड़ रही है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसान अपने धान लेकर पहुंच रहे हैं। डभरा विकासखण्ड के फगुरम उपार्जन केंद्र में ग्राम फगुरम के किसान श्री गुरुशरण महंत ने इस उपार्जन केन्द्र में सबसे पहले अपना धान बेचकर संतोष व्यक्त किया और बताया कि इस वर्ष व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु और सुविधाजनक है। उन्होंने इस सीजन कुल 40 क्विंटल धान विक्रय हेतु पंजीकृत किया है। उपार्जन केन्द्र फगुरम में समिति प्रबंधक ने धान का आर्द्रता परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान नमी की मात्रा 14% पाई गई, जो कि उच्च गुणवत्ता वाले धान के लिए आदर्श मानी जाती है तथा उपार्जन मानकों के अनुसार स्वीकार्य श्रेणी में आती है। कृषक श्री गुरुशरण ने कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को अच्छी किमत मिल रही है

, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया की खरीदी केन्द्र मे इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र में तौलाई की गई। साथ ही हमालों की भी व्यवस्था है। टोकन भी आसानी से प्राप्त हो जा रहा है, शासन प्रशासन द्वारा टोकन के लिए ऑनलाइन टोकन की भी सुविधा है, जिससे खरीदी केंद्रों में इंतजार नहीं करना पड़ता, जो बहुत ही सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button