Advertisement Carousel
Blog

सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सक्ती ने हड़ताल समाप्त की, धान खरीदी कार्य कल से पूरी क्षमता के साथ शुरू होगा।

Ad

Advertisements

सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सक्ती ने हड़ताल समाप्त की, धान खरीदी कार्य कल से पूरी क्षमता के साथ शुरू होगा।

Advertisements

जिला सक्ती में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सहकारी समिति कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सोमनाथ चन्द्रा, उपाध्यक्ष कोमल चन्द्रा व रामप्रसाद चन्द्रा, संरक्षक सुशील राठौर, प्रवक्ता प्रभात जायसवाल, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

बैठक में शासन की धान खरीदी नीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हड़ताल स्थगित करने और नीति के अनुरूप धान खरीदी कार्य पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया।

आज 19 नवंबर को संस्था प्रबंधकों, विक्रेताओं, चौकीदारों और भृत्यों ने एकजुट होकर हड़ताल समाप्ति का पत्र कलेक्टर महोदय को सौंपा।

कर्मचारी कल 20 नवंबर से अपने-अपने समितियों में नियमित रूप से उपस्थित होकर धान खरीदी कार्य निष्ठापूर्वक संचालित करेंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button