Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशराज्य

ठगी की अनोखी चाल: अमीर परिवार में शादी के लिए बना फर्जी दारोगा, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Ad

शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिक्षा भवरे ने बताया कि खुटार थाना क्षेत्र में सोमवार रात वाहनों के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एक कार में दारोगा का बैज लगी वर्दी टंगी देखी। उनके अनुसार, संदेह होने पर कार चला रहे गौरव शर्मा से पूछताछ की गयी, तो उसने बताया कि वह लखीमपुर खीरी में दारोगा के पद पर तैनात है।

Advertisements

जांच में हुआ खुलासा 
लखीमपुर खीरी पुलिस से इस बारे में पड़ताल किये जाने पर खुलासा हुआ कि शर्मा झूठ बोल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद शर्मा को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में शर्मा ने बताया कि वह मथुरा का मूल निवासी है और खुटार में किराये पर रह रहा है। उसकी शादी नहीं हो रही थी इसीलिए उसने दारोगा की वर्दी बनवाई और उसे पहनकर लोगों को रौब दिखाने लगा ताकि लोग समझें कि वह सरकारी नौकरी में है और उसकी किसी अमीर परिवार में शादी हो जाए।

Advertisements

जब भी जरूरत होती पहल लेता वर्दी 
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने यह भी बताया कि जब भी उसे जरूरत होती थी, वह वर्दी पहन लेता था। इससे उसके टोल टैक्स की भी बचत हो जाती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button