Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

फुटबॉल टूर्नामेंट सिंगाही के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें गोरखपुर और कुशीनगरपटरौना

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। सिंगाही में चल रहें महारानी सूरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट सातवें दिन सेमीफाइनल का पहला मैच अमन स्पोर्टिंग और गोरखपुर के बीच खेला गया पहले ही हॉफ में गोरखपुर के खिलाड़ी ने एक गोल मारकर बढ़त बना ली सेकंड हॉफ के बाद भी गोरखपुर के खिलाड़ी ने दूसरा गोल भी दाग दिया तीसरा गोल भी गोरखपुर के खिलाड़ी ने मारकर अपनी टीम को 3/0 से जीताकर फाइनल में जगह बनाई।

Advertisements
Advertisements

पहले मैच के मुख्य अतिथि राजा राजेश्वर सिंह झंडी ने गेंद में किक मारकर मैच का शुभारंभ किया साथ में भाजपा के सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष दीपक सोनी, महामंत्री शंकरदयाल अवस्थी, दिलीप कुमार दीपू, सभासद नरेन्द्र गुप्ता, ध्रुव दिवाकर, दीपक सक्सेना, प्रभात शुक्ला,सूरज कनौजिया, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहें। दूसरा मैच कुशीनगर पटरौना और बनारस के बीच खेला गया मैच के पहले हॉफ में बनारस के खिलाड़ी ने 32वें मिनट में गोल मार कर

Advertisements

बढ़त बना ली सेकंड हॉफ में कुशीनगर के खिलाड़ी ने भी 62वें मिनट में एक गोल मारकर बराबरी कर ली इस तरह पेनल्टी शूट में कुशीनगर की टीम ने 5/3 से मैच को जीत कर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम हो गई। इस दूसरे मैच के मुख्य अतिथि आर एस कुशवाहा रहें।

इस दौरान प्रदीप पुरवार पूर्व चेयरमैन, श्री राम सिंह पूर्व प्रधान, ठाकुर दिनेश सिंह, ठाकुर अनिल सिंह, डॉ बेनजीर उमर,डॉ ए नू खान डॉ एम आर सेठी, किरन शाह , रमा शाह व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता, ध्रुव विश्वकर्मा, एडवोकेट सतेंद्र पांडे, मनीष मौर्य सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहें और खेल आनंद लिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button