Advertisement Carousel
राज्य

सुबह-सुबह ED की Raid, नामी एक्सपोर्टर के घर-दफ्तर और फैक्ट्री पर छापेमारी

Ad

फगवाड़ा
फगवाड़ा में सुबह सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा एक नामी एक्सपोर्टर के घर, दफ़्तर और फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी करने की सनसनीखेज सूचना मिली है। 

Advertisements

फगवाड़ा पहुंची ED की टीम में बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं, जो एक्सपोर्टर के निवास स्थान, कार्यालय और फैक्ट्री के अंदर दस्तावेज़ों व लेन-देन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। ED किस कारण से इस एक्सपोर्टर के प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है, यह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं तेज़ हैं और कई लोग इसे बड़े घोटाले से जुड़ा मामला मान रहे हैं।

Advertisements

बता दें कि जिस एक्सपोर्टर के ठिकानों पर रेड चल रही है, उससे संबंधित अब तक ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि इस छापेमारी के पीछे बड़े कारण हैं और आने वाले समय में सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button