Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

नानपारा, गोरखपुर, गौरीफंटा की टीम विजय रही

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही में चल रहें महारानी सूरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन का पहला मैच हसन स्पोर्टिंग क्लब नानपारा और गोला के मध्य खेला गया पहले ही हॉफ के पच्चीसवें मिनट पर पहला गोल सौगात नाम के खिलाड़ी ने मार दिया। दूसरे हॉफ में दूसरा गोल 37 वें मिनट पर और तीसरा गोल 50 वें मिनट पर सैफ अली नाम के खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए मारा इस प्रकार 3/0 से नानपारा की टीम विजय रही।

Advertisements

दूसरा मैच सैफई स्पोर्टिंग क्लब और गोरखपुर के मध्य खेला गया। पहले हॉफ के मैच में दोनों टीमें बराबरी पर रही सेकंड हाफ के 37वें मिनट पर सैफई के अरसलान नाम के खिलाड़ी  ने गोल मारकर बढ़त बना ली 59वें  मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी सैफ अली ने गोल मारकर बराबरी कर ली इस तरह गोरखपुर ने पेनाल्टी शूट के द्वारा 3/1 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार रहे। तीसरा मैच गौरी फांटा और झांसी के बीच खेला गया

Advertisements

गौरी फांटा की टीम ने दूसरे ही मिनट में एक गोल मारकर बढ़त बना ली और सेकंड हाफ में गौरी फंटा के प्लेयर ने एक गोल और मार दिया इस तरह गौरी फंटा की टीम ने 2/0 से मैच जीत लिया। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष विक्मेन्द्र भल्ला, महामंत्री शिखर तिवारी, अमर गुप्ता व जितेंद्र सिंह, वासु गुप्ता,सभासद _ध्रुव दिवाकर, नरेंद्र गुप्ता,प्रभात शुक्ला, दीपक सक्सेना, राहुल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, गुरदेव सिंह प्रधान खैरीगढ़, अखिलेश यादव पिंटू, श्री राम सिंह पूर्व प्रधान, एडवोकेट सत्येंद्र पांडे, अब्दुल मजीद ,ध्रुव विश्वकर्मा, जावेद भाई पूर्व गोलकीपर अब्दुल हमीद,  दिलशाद मास्टर सहित भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button