Advertisement Carousel
Blog

पंचायत सेक्रेट्री व प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास से नाम काटने का पीड़िता ने लगाया आरोप

Ad

शफीकुन ने जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल को प्रार्थना पत्र देते हुए आवास दिलाने की मांग

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। ब्लाक लखीमपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बनवारीपुर के ग्राम रूदपुर खुर्द जनपद लखीमपुर खीरी की निवासिनी शफीकुन पत्नी मुशीर ने जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि हमारा परिवार की अत्यंत गरीब निर्धन पिछड़ेपन में जीवन नैय्या चला रहीं हैं जोकि हर तरीके से पात्र हैं जोकि पंचायत सेक्रेट्री व प्रधान ने उन की प्रधानमंत्री आवास से नाम काट दिया है। पीड़ित सफीकुन झिल्ली डाल कर अपना व अपने परिवार की गुजर बसर कर रहीं हैं।

Advertisements
Advertisements

इन्होंने जिलाधिकारी खीरी व मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से मामले की शिकायत लिखित रूप में दर्ज करायी है। सफीकुन ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम बहुत गरीब लोग हैं हर तरह से पात्र हैं फिर भी प्रधानमंत्री आवास से पंचायत सेक्रेट्री व प्रधान ने मेरा नाम काट दिया है। इस संबंध में पीड़िता शफीकुन पत्नी मुशीर ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी खीरी से शिकायत सुन कर न्याय  दिलाने की मांग की है। 

Advertisements

शफीकुन पत्नी मुशीर ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय न मिलने पर हम  पूरे परिवार के साथ लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर यूपी के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपने हक के लिए न्याय मांगेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button