Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

ग्राम खम्हली थाना आस्ता का फरार बड़ा गौ-तस्कर आलम अंसारी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

⏺️ आलम अंसारी जशपुर क्षेत्र से गौ-वंश की तस्करी कराते हुये झारखंड की ओर ले जाता था,
⏺️ नडार के जंगल से दिनांक 20.09.2024 को इसका 13 नग गौ-वंश को आस्ता पुलिस ने जप्त कर इसके 02 सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार गया था,
⏺️ थाना आस्ता में इनके विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,

नाम आरोपी:- आलम अंसारी उम्र 31 साल निवासी खम्हली थाना आस्ता जिला जशपुर छ.ग.।

                       ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.09.2024 के प्रातः में नडार के जंगल में गौ-तस्करी करने की सूचना मुखबीर से मिलने पर तत्काल चारों ओर से मजबूत घेराबंदी कर दबिश देकर 02 आरोपी गुलाब राम एवं दिनेश तिग्गा दोनों निवासी चिरवाडांड़ थाना सन्ना को अभिरक्षा में लिया गया एवं उनके कब्जे से तस्करी की जा रही गौ-वंश कुल 13 नग को जप्त किया गया था।
                    ➡️पूछताछ में गुलाब राम ने पुलिस को बताया था कि आलम अंसारी निवासी खम्हली उससे 02 नग गौ-वंश 08 हजार रू. में खरीदा एवं उसे एवं दिनेश तिग्गा को कहा कि वह और मवेशी की खरीदी किया है, ग्राम खड़कोना तक तुम दोनों लेकर आओ, दोनों को 500-500 रू. दूंगा। तुमलोगों को कोई शक नहीं करेगा, वहां से मैं गौ-वंश को बिर्री (झारखंड) ले जाउंगा कहा था। तब यह दोनों कुल 13 नग मवेशियों को हांकते, पीटते क्रूरतापूर्वक सन्ना क्षेत्र से जंगली रास्ता में होते हुये नडार जंगल के पास पहुंचे थे, उसी दौरान आस्ता पुलिस की टीम ने उन्हें अभिरक्षा में लिया एवं गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। प्रकरण का मुख्य आरोपी आलम अंसारी फरार था, जिसकी पतासाजी की जा रही थी।
                    ➡️प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये दबिश देकर आलम अंसारी के घर में आने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना आस्ता से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताया एवं मवेशी का मालिक होना बताने पर *आरोपी आलम अंसारी उम्र 31 साल निवासी खम्हली* को दिनांक 30.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
                   ➡️उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्र.आर. सुरेश गौर, आर. जगनारायण राम, आर. अबिज मिंज एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।     
                   

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button