Advertisement Carousel
Blog

तीन वर्षों का कार्यकाल पूर्ण: एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार का मीडिया साथियों को भावुक संदेशमार्च 2023 से फरवरी 2026 तक चांपा में सेवा, पत्रकारों के सहयोग के लिए जताया आभार

Ad

Advertisements


चांपा | जांजगीर–चांपा
एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार का मीडिया साथियों के नाम आभार संदेश
मार्च 2023 से 16 फरवरी 2026 तक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, चांपा के रूप में कार्य करते हुए लगभग तीन वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर श्री यदुमणि सिदार ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, यूट्यूब पोर्टल एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने कहा कि इस अवधि में उन्हें पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व तथा जांजगीर–चांपा जिला पुलिस की समर्पित टीम के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से अनुभाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में निरंतर कार्य किया गया।
चांपा, सारागांव, बहमनीडीह, बिर्रा एवं शिवरीनारायण थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों, धरना–प्रदर्शन, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों सहित विभिन्न पुलिस गतिविधियों के संबंध में मीडिया के साथ नियमित संवाद, प्रेस वार्ताएं एवं सार्थक चर्चाएँ होती रहीं।


श्री सिदार ने कहा कि पुलिस और पत्रकारिता लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। पुलिस जहां शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व निभाती है, वहीं मीडिया समाज को जागरूक एवं सजग रखने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह संबंध औपचारिकता से अधिक जिम्मेदारी, पारदर्शिता और आपसी विश्वास पर आधारित होता है।
उन्होंने मीडिया द्वारा समय-समय पर साझा की गई महत्वपूर्ण सूचनाओं, रचनात्मक सुझावों एवं घटनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि कानून की मर्यादा और विवेचना की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता के साथ जानकारी साझा करना सदैव उनकी प्राथमिकता रही।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान पत्रकार साथियों से मिला स्नेह, सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया उनके लिए अमूल्य है तथा आगे भी यह आत्मीय संबंध और संवाद बना रहे, यही उनकी कामना है।
अंत में उन्होंने जांजगीर–चांपा की जनता एवं समस्त मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
यदुमणि सिदार
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (पूर्व)
चांपा


Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button