```html ```

सड़क सुरक्षा पर सवाल — बिरगहनी चौक से पुल–पर नहीं है रेलिंग, हर दिन खतरे के साए में सफर

रेलिंग विहीन पुल बना हादसे का सबब — बिरगहनी चौक पुल  से देवरहा पीथमपुर मार्ग पर लापरवाही उजागर

जांजगीर-चांपा जिले में एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। बिरगहनी चौक से बने पुल की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पुल के दोनों ओर रेलिंग न होने से राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

पुल का दृश्य — दोनों ओर रेलिंग गायब, गुजरते वाहन, नाले का नज़ारा।

यह वही पुल है जो बिरगहनी चौक को देवरहा पीथमपुर से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन पुल पर सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। रेलिंग के अभाव में हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।
“रात के समय दृश्यता कम होती है, कई बार वाहन फिसलते-फिसलते बचे हैं। अगर रेलिंग नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।” रात के समय पुल की स्थिति, गुजरते वाहन, सड़क किनारे ग्रामीणों का जमावड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के दोनों सिरों पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही अस्थायी बैरियर। ऐसे में जरा-सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

“प्रशासन से हमारी मांग है कि तुरंत रेलिंग लगाई जाए और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।”पुल की जर्जर हालत, सड़क किनारे खड़े लोग, गुजरते दोपहिया वाहन।ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है? अब देखना होगा कि सुरक्षा इंतज़ाम कब तक किए जाते हैं।

“सुरक्षा इंतज़ाम शून्य — पुल पर हर दिन लटक रही है जिंदगी की डोर।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *