Advertisement Carousel
राज्य

CM सैनी ने हरियाणा दिवस पर पेश किया रिपोर्ट कार्ड, महिलाओं के लिए नई योजनाओं की झड़ी

Ad

चंडीगढ़ 
हरियाणा के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ कई नई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 5 लाख 22 हजार 162 पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।

Advertisements

अब तक इस योजना में 6 लाख 97 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन महिलाओं के लिए है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।

Advertisements

सैनी ने प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली भी शुरू की, जिसके तहत 29 सितंबर से 31 अक्टूबर तक 917 रजिस्ट्रियां पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल रजिस्ट्री की दशकों पुरानी जटिल प्रक्रिया से लोगों को राहत देगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार नवाचार, अवसंरचना और समावेशी विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में 12 लाख किसानों को 1.61 लाख करोड़ रुपये एमएसपी के तहत दिए गए हैं। साथ ही, 1.8 लाख युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में शामिल किया गया है। सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर “लखपति दीदी” बनाना है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button