Advertisement Carousel
राज्य

मोकामा में सियासी हिंसा: पीके समर्थक की गोली मारकर हत्या, हालात तनावपूर्ण

Ad

पटना

Advertisements

पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के घोसवरी प्रखंड में गुरुवार शाम जनसुराज दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात में जदयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।

Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक राजनीतिक साजिश के तहत की गई हत्या है, जिसमें जन सुराज समर्थक को निशाना बनाया गया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button