Advertisement Carousel
Blog

चारपारा के कब्जे पर शनिचरा गांव में उबाल, प्रशासन के खिलाफ भड़के ग्रामीण

Ad

Advertisements

जिला जांजगीर-चांपा

Advertisements

बलौदा ब्लाक से रजंनी मानिकपुरी कि रिपोर्ट

चारपारा के कब्जे पर शनिचरा गांव में उबाल, प्रशासन के खिलाफ भड़के ग्रामीण

Advertisements

बलौदा थाना क्षेत्र में आज जमकर हंगामा हुआ…

ग्राम शनिचरा के ग्रामीणों ने चारपारा वासियों के अवैध कब्जे के खिलाफ थाना के पास चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के आदेश के बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया गया, जिससे उनकी जिंदगी और रोज़मर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।हम इस वक्त मौजूद हैं बलौदा थाना के पास, जहां शनिचरा गांव के ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चारपारा गांव के लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और बार-बार प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जांच के बाद भी प्रशासन ने सिर्फ नोटिस जारी किया, लेकिन चारपारा के लोगों ने रविवार के दिन – जब सरकारी छुट्टी रहती है – उस जमीन पर धान की बुआई कर दी।ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर कब्जा हुआ है, वही उनका चारागाह और निस्तारी स्थल है।

अब पशुओं के चरने की जगह नहीं बची है। गाय-भैंसों को दूसरे गांव भेजना पड़ता है, जहां उन्हें मारा जाता है या ट्रक की चपेट में आकर मर जाते हैं।“हम लोग कई बार कलेक्टर, पटवारी और तहसीलदार को आवेदन दे चुके हैं… लेकिन हर बार पेशी पर बुलाते हैं, कोई समाधान नहीं निकलता। हमारी जमीन हमें वापस चाहिए।”ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नज़र बनाए हुए है, लेकिन प्रदर्शनकारियों को अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button