Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

लोकार्पण की आस में धूल खा रहा अटल परिसर, स्थापित प्रतिमा में भी हैं कई विसंगतियाँ

Ad

कृष्ण नाथ टोप्पो की रिपोर्ट बलरामपुर

राजपुर,,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधोसंरचना मद से प्रदेश भर में अटल परिसरों के निर्माण की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत नगर पंचायत राजपुर में भी अटल परिसर निर्माण की स्वीकृति मिली थी। शासन की मंशा थी कि यह परिसर जनसुविधा और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बने।

लेकिन राजपुर नगर पंचायत का अटल परिसर अब तक लोकार्पण की आस में धूल फाँक रहा है। परिसर में स्थापित अटल जी की प्रतिमा में भी कई विसंगतियाँ बताई जा रही हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविन्द्र लाल के अड़ियल रवैये और परिषद एवं पीआईसी सदस्यों के साथ समन्वय की कमी के कारण न केवल अटल परिसर का कार्य अधूरा है बल्कि कई अन्य विकास कार्यों की गति भी प्रभावित हुई है।

सूत्रों के अनुसार, सीएमओ रविन्द्र लाल की कार्यशैली को लेकर अध्यक्ष एवं पार्षदों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है। उनके कार्यकाल के दौरान कई निर्माण कार्यों एवं भुगतानों की जांच संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन तथा जिला कलेक्टर स्तर पर जारी है।

नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग और प्रशासन प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं, तो यह महत्वाकांक्षी योजना अपनी उपयोगिता खो सकती है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button