Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

सिंगाही थाना की महिला शक्ति टीम द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र में लागतार मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा चौपाल लगाकर महिलाओं बालिकाओं  को जागरूक किया। बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष सिंगाही अजीत कुमार के नेतृत्व में थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा नगर पंचायत सिंगाही वार्ड नंबर चार गायत्री मंदिर कस्बा सिंगाही में अभियान चलाकर व चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारो के बारे में जागरूक किया। सिंगाही थाने के तेज तर्रार एसआई कृष्ण चंद्र तिवारी ने महिलाओं बालिकाओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया। सिंगाही थाने की महिला शक्ति टीम कि महिला कांस्टेबल बबीता ने महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस दौरान सिंगाही थाने के तेज तर्रार एसआई कृष्ण चंद्र तिवारी। कांस्टेबल बबीता सहित सिंगाही थाने की महिला शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button