Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को किया जागरूक

Ad

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा, ग्राम पंचायत नौरंगाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

Advertisements
Advertisements

बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगाही के नेतृत्व में बुधवार को थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा, महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति एवं अभियान चलाकर साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया।

Advertisements

महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button