Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति के पंचम संस्करण के अंतर्गत पुलिस एवं छात्राओं द्वारा निकाली जागरूकता रैली

Awareness rally organised by police and girl students under the fifth edition of Mission Shakti

Ad

लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति फेज 5.0 जनपद खीरी के थाना कोतवाली सदर में पुलिस एवं छात्राओं द्वारा जागरूकता अभियान रैली का आयोजन कर प्रचार प्रसार किया। बता दें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisements

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के पंचम संस्करण के अंतर्गत महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल ग्राम सूडा में छात्राओ को मिशन शक्ति कार्यक्रम में निहित उद्देश्यों-महिलाओं एंव बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं उनकी सुरक्षा एंव अधिकारों के संदर्भ में एंव आपात की स्थिति में शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन के नम्बरो व शासन द्वारा जारी विभिन्न योजनाओ के सम्बन्ध में जागरूक किया गया एंव पम्पलेट वितरित किये गये तथा एक पुलिस एवं छात्राओं द्वारा एक रैली का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओ को जागरूक कर प्रचार प्रसार किया  गया ।

मिशन शक्ति मिशन शक्ति के पंचम संस्करण के विशेषताये, यूपी मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत राज्य की महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने के लिये। महिला एंव बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दो पर समझ बनाना। महिला एवं बच्चो से सम्बन्धित विभिन्न प्रमुख कानूनो एंव महिलाओ की गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराध की जानकारी देना। महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करना। यूपी मिशन शक्ति अभियान के तहत रेप छेड़छाड़ केस में सबसे पहले प्राथमिकता देकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाना ।

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button