Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ - बिलाईगढ़

आरू साहू ने लोकगीतों से सजाया मंच,भक्ति और संस्कृति से साराबोर हुआ कटंगपाली

Aru Sahu decorated the stage with folk songs, Katangpali was filled with devotion and culture.

Ad

सरिया/बरमकेला। विजयदशमी और नवदुर्गा महोत्सव के शुभ अवसर पर कटंगपाली में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।

 

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सारंगढ़ जिलान्तर्गत बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम कटंगपाली (अ) में कला, संस्कृति एवं परंपरा का जीवंत संगम देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ की बेटी और सुप्रसिद्ध लोकगायिका आरू साहू एवं उनके म्यूजिकल ग्रुप ने विजयादशमी और नवदुर्गा महोत्सव पर ग्राम कटंगपाली में अपनी मधुर सुरों से छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की महक बिखेरी और सबका मन मोह लिया।

हालांकि खराब मौसम और बारिश के कारण कार्यक्रम की शुरुआत होने में काफी विलम्ब हुआ था फिर भी आरू साहू को सुनने के लिए विशाल संख्या में दर्शक मैदान पर डटे रहे।

रात्रि 11 बजे जैसे ही हो रही बूंदाबांदी थमी लोगबाग में खुशी की लहर दौड़ गई।

अंततोगत्वा करीब रात 12 बजे इस कार्यक्रम में जब आरु ने पारंपरिक मधुर गीतों की सधी हुई प्रस्तुति दी तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। उनके कंठ से निकली मधुर धुनों ने पूरे माहौल को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की सुगंध से सराबोर कर दिया। आरु ने अपनी सभी लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर देर तक समां बांधे रखा करमा, सुवा, ददरिया और पंडवानी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी श्रोता झूम उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ-

स्थानीय सरपंच श्रीमती पुष्पा दाता मिरी एवं उप सरपंच विद्याधर रात्रे की अध्यक्षता में,वहीं ताराचंद पटेल,चूड़ामणि पटेल,ईश्वर प्रसाद साहू,उग्रसेन साहू,हीरालाल पटेल,अग्नूराम पटेल,हेतराम मिरी,हीरा मिरी और सचिव ज्योत्स्न पटेल के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति के द्वारा स्वागत-

समस्त अतिथियों एवं लोकगायिका आरु साहू तथा उनकी टीम का स्वागत सत्कार गुलदस्ता व अंग वस्त्र भेंट करके आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरूस्कृत-

इसी कड़ी में कार्यक्रम के पूर्व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें अव्वल नंबर प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बेटियों को मंच पर अतिथियों के हाथों से पुरूस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित-

कार्यक्रम के दौरान गणेश डनसेना,राधे मिरी,बासु डनसेना,बजरंग रात्रे,राजेश निराला,अजय पटेल,भागीरथी चौहान,धनसिंह मिरी,भारत मिरी, रायपुर विस्तार न्यूज से रवि मिरी और IAN24 से योगेश यादव समेत विशाल संख्या में दर्शकगण मौजूद थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button