Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

सिंगाही में हाउस टैक्स को लेकर बवाल व्यापारियों का अल्टीमेटम. तीन दिन में फैसला वरना चक्का जाम

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही आदर्श नगर पंचायत में घर की ज़मीनों पर अचानक बढ़ाए गए टैक्स ने शहर के माहौल को गरमा दिया है व्यापार मंडल ने इसे सीधा जनता की जेब पर डाका बताते हुए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर धावा बोल दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी तीन दिन में टैक्स वापस लो नहीं तो पूरा बाजार ठप मिलेगा।

Advertisements
Advertisements

गुप्ता ने कहा कि यह टैक्स आम जनता के साथ धोखा है और व्यापारी किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे भीड़ ने जोरदार नारेबाज़ी की: नगर पंचायत मुर्दाबाद व्यापारी एकता ज़िंदाबाद। दोपहर तक नगर पंचायत कार्यालय के बाहर माहौल इतना गर्म रहा कि अफसरों को अपने केबिन तक छोड़ने में पुलिस को पसीना आ गया बड़े बाबू को घेरकर व्यापारी नेताओं ने सख्त लहजे में ज्ञापन सौंपा साफ कहते हुए कि अबकी बार समझौता नहीं बस फैसला चाहिए। स्थानीय लोग भी इस टैक्स वृद्धि को सीधा जनता की कमर तोड़ने वाला कदम बता रहे हैं बाजार में चर्चा है कि अगर प्रशासन ने तीन दिन में टैक्स वापस नहीं लिया तो व्यापारी सड़क पर उतरकर ऐसा चक्का जाम करेंगे कि पूरा नगर थम जाएगा अब गेंद पूरी तरह प्रशासन के पाले में है अगर अफसरों ने समय पर कदम नहीं उठाया तो सिंगाही नगर पंचायत में बड़ा हंगामा तय है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button