Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम समाज के लोगो ने मदद के लिए बढाया हाँथ

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के तकिया पुरवा बेलरायां के मुस्लिम समाज के लोगो ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। बता दें पंजाब में आई बाढ़ से तबाही ने जिस तरह हाहाकार मचा दिया है जहां पर हर कोई बेबस नजर आ रहा है,

Advertisements
Advertisements

पंजाब के बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए अलग अलग जगहों से सभी लोग मदद कर रहे है। इसी क्रम में पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के तकिया पुरवा में स्थित जामा मस्जिद के इमाम कारी जमाल अहमद ने तकिया पुरवा गांव के मुस्लिम समाज के आवाम से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कहा था जो तकिया पुरवा गांव के मुस्लिम समाज के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

Advertisements

और पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए तैतिस हज़ार रुपए नगद व गेंहू, बिस्तर, कपड़े आदि सामान पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए सिख संगठन की टीम को तकिया पुरवा में स्थित जामा मस्जिद में बुलाकर जामा मस्जिद के इमाम कारी जमाल अहमद व ग्राम वासियों ने सिख संगठन की टीम को पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए रूपये, गेंहू विस्तर, कपड़ा आदि सामान सिख संगठन की टीम को सौप दिया है। इस दौरान सिख संगठन की टीम ने तकिया पुरवा जामा मस्जिद के इमाम के साथ साथ ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button