Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

चारा लेने जा रहा किशोर रपटा पुल से फिसलकर तेज बहाव में बहा, ग्रामीणों ने बचाई जान हालत गंभीर

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी: निघासन तहसील क्षेत्र में रविवार को एक सोलह वर्षीय किशोर रपटा पुल पार करते समय फिसलकर पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर उसे बाहर निकाला। किशोर को निघासन सीएचसी लेकर पहुंचे जहा डाक्टरों ने किशोर की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया है।

Advertisements
Advertisements

ये पुरी घटना निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरोठा का निवासी अंकित भार्गव उम्र सोलह वर्षीय मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। गाँव के पास बने रपटा पुल को पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह उफनाई नदी के तेज बहाव में बहने लगा। अंकित को बहता देख मौके पर वहीं मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अंकित को तत्काल उपचार के लिए निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

सीएचसी में डॉक्टर मुनेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया। जहा उसका इलाज चल रहा है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। निघासन के उप जिलाधिकारी राजीव निगम ने बताया कि सुरक्षा के तौर पर रपटा पुल पर रस्सी बंधवाई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही पुल पार करें और रस्सी पकड़कर सावधानी से निकलें। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button