Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

शौच के लिए निकले युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, गांव में शोक का माहौल

Ad

सारंगढ़। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रामटेक गांधारचूआं में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के निवासी तेजराम बारिहा (उम्र लगभग 45 वर्ष) सुबह शौच के लिए निकले थे, तभी गांव के बिजली खंभे से टूटा तार उनके संपर्क में आ गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली तार पहले से टूटा हुआ था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पूर्व में भी संबंधित विभाग को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button