Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए प्रत्येक विकाखंड के 10-10 ग्राम पंचायतों और सीएससी सर्विस प्रदाता के मध्य किया गया एमओयू

Advertisements
Advertisements


आवास प्लस 2.0 में नाम जोडऩे के लिए विशेष पखवाड़ा मोर दुवार, साय सरकार महाअभियान के तहत 15 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा सर्वेक्षण

कलेक्टर ने सभी को भारत के संविधान की प्रस्तावना का कराया वाचन

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत के सभाकक्ष में शामिल हुए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव श्री कांति कुमार फुले, डॉ. केएल टाण्डेकर, श्री सिद्धार्थ चौरे, श्री नीतेश रामटेके, श्री दीपक कोटांगले, श्री प्रहलाद फुले, श्री रामकुमार वाल्दे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। कार्यक्रम की शुरूआत संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी को भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर जिले के 40 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच और सीएससी के व्हीएलई सर्विस प्रदाता के मध्य एमओयू किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल 2025 को पंचायत राज दिवस के अवसर पर अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र के शुभारंभ की जानकारी प्रदान किया गई। जिले में पात्र परिवार को आवास प्लस 2.0 में नाम जोडऩे के लिए विशेष पखवाड़ा मोर दुवार, साय सरकार महाअभियान के तहत 15 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक सर्वक्षण किया जाना है। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास एम्बेसडर नियुक्त किया गया है एवं आने वाले समय में शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों में आवास एम्बेसडर नियुक्त किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

Advertisements


अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को स्मरण करने के लिए हम सभी उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब विश्व के चुनिंदा बुद्धिमान व्यक्तियों में शामिल है। उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसके कारण एकता, अखंडता और संप्रभुता के साथ हमारा राष्ट्र निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारतीय संविधान देश को एक दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति जन्म, जाति, धर्म से बड़ा नहीं होता। कोई भी व्यक्ति कर्म से बड़ा होता है। बाबा साहेब ने नारियों के उत्थान एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की है। जिसके कारण आज नारी पढ़-लिखकर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है। प्रशासनिक, राजनीतिक सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।
उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी ने बहुत संघर्ष करते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। बाबा साहेब को भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में याद किया जाता है। लोकतंत्र के सबसे बड़ी नींव के रूप में संविधान है। भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों को जो मौलिक अधिकार प्राप्त हुए है, उनका श्रेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को जाता है। बाबा साहेब ने समाज को शिक्षित बनो, संघर्ष करों और संगठित रहो का नारा दिया था, जिसका हम सभी को अनुसरण करना चाहिए।


कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने हमारे देश का लिखित संविधान बनाया है। इस संविधान में देश के एक-एक व्यक्तियों को अपनी शक्ति एवं अधिकार मिले है। इस संविधान के तहत सभी को एक समान अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपना जीवन संघर्षों से शुरू किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन अध्ययन किया। बाबा साहब अर्थशास्त्र में पूरे देश में प्रथम पीएचडी धारी बने। उन्होंने भारत के संविधान को बनाने में कई देशों के संविधानों का अध्ययन किया और अपने देश की परिस्थितियों के अनुरूप हमारा संविधान बनाया गया। संविधान के एक-एक विषय पर लंबे समय तक विचार किया गया उसके बाद संविधान का निर्माण किया गया है। बाबा साहब बहुत ही विद्वान व्यक्ति थे उनके प्रत्येक क्षेत्र से हमें प्रेरणा मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा, बंधुता का ध्यान रखना है। समतामूलक समाज बनाना है। न्याय सबको मिले इसके लिए काम करना है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना को ही जीवन में उतार ले तो देश को बहुत आगे ले जा पाएंगे।


अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव श्री कांति कुमार फुले ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने  संपूर्ण जीवन समाज और देश को दिया। उन्होंने बाबा साहब के समाज के प्रति विचारों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के लिए जीना चाहिए। व्यक्ति को जीवन में अपने समाज के लिए चिंता करना चाहिए और समाज के लिए कार्य करना चाहिए। बौद्ध समाज के प्रमुख डॉ. केएल टाण्डेकर ने भी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री अंगेश्वर देशमुख, श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, श्रीमती विभा साहू, श्री प्रंशात कोड़ापे जिला पंचायत सदस्य, समाजसेवी श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री भरत वर्मा, श्री रविन्द्र वैष्णव, श्री राजेन्द्र गोलछा, बौद्ध समाज के प्रमुख श्री सिद्धार्थ चौरे, श्री नीतेश रामटेके, श्री दीपक कोटांगले, श्री प्रहलाद फुले, श्री रामकुमार वाल्दे सहित बौद्ध समाज के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button