Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बाइक – स्कूटी मे जबरजस्त भिंडत बाइक चालक का सर फटा अस्पताल ले जाते युवक ने रास्ते मे तोड़ा दम वाहनों के उड़े परखच्चे

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ बाइक और स्कूटी सवारों के आपस में जोरदार भिंडत हो गई है घटना में जहां बाइक सवारी युवक की मौत हो गई वही बाइक में पीछे बैठे बाप बेटे घायल हो गए वही स्कूटी सवार को भी छोटे आई हैं घटना कोसला भदरा मार्ग के बीच कोसाबाडी के पास की है

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक, कोसला निवासी अजीत कश्यप (25 वर्ष) पिता गोपी कश्यप शनिवार को अपनी बाइक में गांव के उमेंद्र पटेल और उसके बेटे शंकर पटेल के साथ किसी काम से पामगढ़ गया हुआ था।

और वहां से शनिवार शाम को तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पनगांव निवासी युवराज साहू (28वर्ष) पिता फिरंगी साहू अपनी स्कूटी से सब्जी बेचने के लिए भदरा का साप्ताहिक बाजार जा रहा था।

इस दौरान करीब 4 – 5 बजे के आसपास कोसला और भदरा गांव के बीच कोसाबाड़ी के पास उनकी बाइक और स्कूटी में भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

वहीं अजीत का सिर फट गया और सडक़ खून से सन गई। वहीं बाकी लोग भी घायल हो गए। रास्ते में भीड़ लग गई और डॉयल 112 की मदद से उन्हें पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से अजीत की गंभीर हालात को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर बिलासपुर जा रहे थे मगर मस्तूरी के पास बीच रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया। बहरहाल मामले में पामगढ़ पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में ले लिया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button