Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

भालू का शिकारी पकड़ाया तालाब में मिला भालू का सिर और खाल, दो शिकारी गिरफ्तार

Ad

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से वन्यजीव संरक्षण को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। बरमकेला वन परिक्षेत्र के छिछपानी 942 पीएफ नंबर क्षेत्र में भालू का बेरहमी से शिकार कर उसका मांस खा लिया गया, जबकि सिर, खाल और बाल को पास के कपरतुंगा गांव के तालाब में फेंक दिया गया।

Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, घटना 13 अगस्त की रात की है। कुछ दिन बाद जब तालाब में तैरता हुआ भालू का कटा सिर और खाल ग्रामीणों ने देखा, तब जाकर इस जघन्य कृत्य का खुलासा हुआ।

शुरुआत में वन विभाग ने मामले को दबाने का प्रयास किया और गुपचुप तरीके से जांच में जुटा रहा। लेकिन जब घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो मामला मीडिया तक पहुंच गया और विभाग पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।

Advertisements

वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में दो आरोपियों — जुगलाल सिदार और ज्योति राम सिदार, दोनों निवासी कपरतुंगा — को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने भालू के शिकार की बात कबूल की है और बताया कि उन्होंने मांस आपस में बांट लिया था, जबकि अवशेष तालाब में फेंक दिए गए।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में इसी क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button