Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी। पुलिस लाईन खीरी में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा किया गया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को दी गई सलामी। शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर, किया गया सम्मानित l सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक चिन्ह लगाकर, प्रशस्ति पत्र  किया गया प्रदान।

Advertisements
Advertisements

बता दें 79वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस लाईन खीरी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलामी दी गई तथा शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर, सम्मानित किया गया एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक चिन्ह लगाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई और राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं देश की माटी के लिए अपने प्राणो को न्योछावर करने वाले वीर सपूतो के वलिदानो की याद दिलाते हुए सभी को सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही एसपी खीरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। वर्तमान समय में कानून व्यवस्था को बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता व निष्ठा से हम सबने मिल कर किया और कर रहे हैं उसकी प्रंशसा हर तरफ हो रही है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। साथ में एसपी खीरी द्वारा बताया गया कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उस जगह हमें सेवा करनें का दायित्व मिला है जो धरती वीर शहीद जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है। आज सभी शपथ लें कि अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को पदक चिन्ह लगाकर, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही एसपी खीरी द्वारा ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाईन खीरी में वृक्षारोपण किया गया।

जनपद के प्रत्येक थानें, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया जा रहा है। जनपद के सम्मानित होने वाले वाले कुल 22 पुलिस कर्मियों में “गृह मंत्रालय” भारत सरकार द्वारा प्रदत्त “अति उत्कृष्ट” पदक -06; पुलिस महानिदेशक “यू0पी0-112” उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पुरस्कृत 07;  सिल्वर मेडल -04; शौर्य चिन्ह -01;  प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल-01; सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह -03 पुलिस कर्मी रहे जिन्हें प्रशंसा चिन्ह,पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button