Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां में कारगिल विजय दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी। श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां में कारगिल विजय दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ हुआ, जिसके माध्यम से कारगिल विजय दिवस के प्रति जन-जागरूकता का प्रसार किया गया।  विद्यार्थियों के लिए एक क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन जे० पी० वर्मा द्वारा किया गया और सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन ए० एन० ओ० प्रवीण कुमार ने किया।  नईम अंसारी ने स्कोर कीपर और ओमी गुप्ता ने टाइम कीपर की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की सफलता में विनीत कुमार मिश्र (लिपिक) का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में प्रबंधक राजेश अग्रवाल आभासी माध्यम से उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपप्रबंधक देवेंद्र सिंह और 26 यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर से हवलदार सूरज सुब्बा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।  प्रतियोगिता में नायक सूबेदार अल्बर्ट एक्का की टीम ने प्रथम स्थान, कैप्टन विक्रम बत्रा की टीम ने द्वितीय स्थान, और ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव एवं सूबेदार जोगेंद्र सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को उपाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।  प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों एवं अन्य विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ० अजय कुमार, नवीन त्रिवेदी, अंकित कुमार, वरिष्ठ लिपिक राजेश मौर्य सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं। इस  पावन अवसर पर विद्यालय के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस प्रकार  कारगिल विजय दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत एक सफल और यादगार आयोजन संपन्न हुआ।  इस आयोजन ने युवा पीढ़ी को देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान किया।  यह दिन हमें यह स्मरण कराता है कि हमें अपने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button