Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गौ मांस की बिक्री का खुलासा, महिला सहित पति गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़।
शहर के नाका नंबर 5 स्थित मोची मोहल्ला से गौ मांस की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला और उसका पति गौ मांस की बिक्री कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Advertisements

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

Advertisements

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ गोकशी निषेध अधिनियम और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस कृत्य में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button