Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, पुलिस को दी गई सूचना, मौके पर पहुँची चांपा पुलिस

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा  थाना क्षेत्र सिवनी गांव के कोरबा रोड़ स्थित पीएनबी बैंक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोरबा की ओर से आ रही एक कंटेनर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा।

Advertisements
Advertisements


वाहन में अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई।

मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझा रही है।पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुट गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button