Advertisement Carousel
राज्य

युवाओं के लिए खुशखबरी! सीएम सैनी ने 2 लाख सरकारी नौकरियों का रोडमैप किया तैयार

Ad

हरियाणा 
हरियाणा सरकार ने वादों को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 5 साल में 2 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। 

Advertisements

सीएम ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों पर ध्यान देने के निर्देश दिए क्योंकि इन पदों के लिए सबसे अधिक आवेदन आते हैं। करीब दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्षों को भी बुलाया गया था।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। सीएम ने दोनों आयोगों से अब तक हुई भर्तियों की स्थिति और आगे की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

Advertisements

जुलाई में हुई थी सीईटी की परीक्षा 
बता दें कि सीईटी की परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 16 अक्टूबर 2025 को करेक्शन पोर्टल के लिए नोटिस जारी किया गया। उम्मीदवारों को 17 से 24 अक्टूबर तक दस्तावेज़ अपलोड करने का मौका दिया गया था जिसे बढ़ाकर 28 अक्टूबर तक कर दिया गया। अब सभी उम्मीदवार परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button