Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

डीएम व एसपी खीरी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा नवनिर्मित वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान पीड़ित महिलाओं को समुचित सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने वाली सेवाओं की गुणवत्ता का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें लखीमपुर खीरी जनपद की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा लखीमपुर से सीतापुर रोड पर एल.आर.पी चौकी के पास कन्नौजिया कॉलोनी में स्थित नवनिर्मित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को समुचित सहायता एवं संरक्षण प्रदान करने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। इस दौरान जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी ने सेंटर के सभी कक्षों, संसाधनों तथा कार्यरत कर्मियों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही सम्बन्धित को निर्देश दिया कि पीड़िताओं से संबंधित दस्तावेजों व संचिकाओं का सुव्यवस्थित रूप से संधारण किया जाये व सभी आने वाली पीड़िताओं का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार संपर्क स्थापित किया जा सके।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button