Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

जिला अस्पताल के ठेकेदार की दादागिरी,वनग्राम में प्रतिबंधित मुरुम का जेसीबी से उत्खनन

Ad

सारंगढ़ । छग शासन के आदेश पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला अस्पताल का निर्माण ग्राम चंदाई में हो रहा है । जिला अस्पताल का निर्माण करने वाला ठेकेदार के लिए शासन के कोई भी नियम या कानून मायने नहीं रखता ? वह अपने नियम और कानून के सहारे खुलेआम दादागिरी करते हुए वन ग्राम से मुरुम का अवैध उत्खनन करा रहा है , वह भी जेसीबी से। ध्यान देने की बात यह है कि – ग्राम सोढ़का और सरायपाली वन ग्राम में आते हैं जहां वन विभाग के द्वारा बैरियर भी लगाया गया है , इस क्षेत्र में वन विभाग के अनुमति  बिना बड़े वाहन का प्रवेश वर्जित है  और यह भी अति महत्वपूर्ण है कि उक्त क्षेत्र में वृक्ष काटना और मुरुम निकालना प्रतिबंधित है, पर जिला अस्पताल निर्माण करने वाले ठेकेदार की उच्श्रृंखलता समझ से परे है। ठेकेदार के द्वारा वहां पर लगे वृक्षों की अवैध कटाई कर  मुरुम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जो शासन को सिर्फ चुना ही नहीं लगा जा रहा है अपितु जिला प्रशासन के साथ धोखाधड़ी कार्य कर रहा है ।

जिला प्रशासन का एक महत्वपूर्ण विभाग खनिज विभाग है । खनिज विभाग के अधिकारी कुंभकरनी नींद में सोए हुए हैं और यहां ग्राम सोढ़का ,सराईपाली से जिला अस्पताल के ठेकेदार के द्वारा अवैध मुरुम की निकासी जेसीबी से उत्खनन कर डम्फर से की जा रही है जिसका रॉयल्टी का अता पता तक नहीं है दुर्भाग्य की बात तो यह हैं कि – नहर मार्ग में इतने बड़े-बड़े लोड वाहन चल रहें हैं और सिंचाई विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं ? धन्य है जिला खनिज विभाग और उससे ज्यादा धन्यवाद के पात्र हमारे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी है जिनके नाक के नीचे से जिला अस्पताल निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से वृक्षों की कटाई कर मुरुम निकालकर चंदाई लाया जा रहा है जिला अस्पताल निर्माण स्थल पर उक्त मुरुम को बिछाया जा रहा है । क्या बिना रायल्टी के जिला अस्पताल का निर्माण हो जायेगा ? क्या इस निर्माण के पीछे उच्च अधिकारियों के वरद हस्त है ? या फिर जिला के राजनीति में दारोमदार रखने वाले राजनेताओं का खुला संरक्षण है ? यह जो भी हो रहा है उचित नहीं है क्योंकि – यह निर्माण स्थल जिला मुख्यालय से महज 5 किलो मीटर है और अवैध मुरुम का उत्खनन भी निर्माणाधीन अस्पताल स्थल से 6 किलो मीटर है । संवेदनशील जिला कलेक्टर उक्त विषय पर त्वरित कार्यवाही करें ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button