उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी
अहिल्याबाई होलकर की तीन सौ वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन कस्बे में स्थित जेपी पैलेस में अहिल्याबाई होलकर की तीन सौ वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जेपी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजभर ने अहिल्याबाई होलकर के योगदान पर प्रकाश डाला। आपको बता दें निघासन में महारानी अहिल्या बाई होल्कर की तीन सौ वीं जयंती के अवसर पर ढखेरवा रोड स्थित जेपी पैलेस में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही सादगी के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में झंडी राज के राजा राज राजेश्वर सिंह, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी। निघासन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्या बाई केवल एक शासक नहीं थीं वे जनसेवा, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता की जीवंत प्रतीक थीं। अहिल्या बाई ने महिलाओं को सम्मान दिलाने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की रोशनी पहुंचाने का काम किया। उनके कार्य आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Advertisements