Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

चैतन्य देवियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र

Ad

बिलाईगढ़ से प्रकाश कुमार डनसेना की रिपोर्ट

बिलाईगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलाईगढ़ में चैतन्य देवियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने बड़े तादाद में श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं । प्राप्त समाचार के अनुसार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था बिलाईगढ़ के द्वारा चैतन्य देवियों की झांकियां का आयोजन 7 से 11 अक्टूबर तक शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जय रहा है ।

Advertisements

Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी एवं एसडीएम स्निग्धा तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा पांच चैतन्य देवियों जिनमें मां दुर्गे, मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी,एवम मां उमा का जीवंत झांकियां दिखाया जा रहा है जिसे देखने के लिए बिलाईगढ़ व आसपास के क्षेत्र से बड़े तादाद में श्रद्धालु गण रोजाना पहुंच रहे हैं ।

Advertisements

सूत्रों के मुताबिक संस्था में ही 14 अक्टूबर से सात दिवसीय तनाव मुक्ति राजयोग शिविर का आयोजन सुबह एवम शाम दो पाली में किया जावेगा l संस्था प्रमुख बी के मंजू ने इस शिविर का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक तादाद में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button