Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ - बिलाईगढ़

मोना स्कूल बरमकेला के सुरेन्द्र डनसेना 10वी में 97.50 % तथा श्रीजी अग्रवाल 12वी में 92.6% के साथ जिले में पहले स्थान पर

Ad

लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट

मोना माडर्न स्कूल बरमकेला को मिली चमकीली कामयाबी

10वी की टॉप टेन में सुरेन्द्र डनसेना 1 नंबर से चूके,

सीजी बोर्ड के 10वी और 12वी के परीक्षा परिणाम जारी,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के किसी भी विद्यार्थी को नही मिला टापटेन में स्थान,

पहली बार जिले मे भी टाप टेन की सूची हुई जारी,

Advertisements


सारंगढ़/बरमकेला: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम  घोषित किया गया। टापटेन की जारी सूची में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के किसी विद्यार्थी को स्थान नही मिला है किन्तु महज 1 नंबर से टापटेन की सूची मे स्थान बनाने से चूके सुरेन्द्र डनसेना ने 97.50 फीसदी अंको के साथ 10वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त किया वही श्रीजी अग्रवाल ने 92.60 फीसदी अंको के साथ कक्षा 12वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर बरमकेला अंचल का नाम पूरे जिले मे रोशन किया। दोनो की मेधावी छात्र-छात्रा मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे 10वी और 12वी दोनो मे मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थियो द्वारा स्थान जमाये जाने से बरमकेला अंचल में हर्ष का माहौल है।

             छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आज हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमे जिले के बरमकेला मे स्थापित स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला ने कक्षा 10वी और कक्षा 12वी में दोनो मे पहले स्थान पर कब्जा जमा कर अपना लोहा मनवाया। टापटेन की जारी सूची में नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के किसी विद्यार्थी को स्थान नही मिला है किन्तु महज 1 नंबर से टापटेन की सूची मे स्थान बनाने से चूके सुरेन्द्र डनसेना ने 97.50 फीसदी अंको के साथ 10वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त किया वही श्रीजी अग्रवाल ने 92.60 फीसदी अंको के साथ कक्षा 12वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर बरमकेला अंचल का नाम पूरे जिले मे रोशन किया। दोनो की मेधावी छात्र-छात्रा मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थी है। कक्षा 10वी में 60 में से 59 परीक्षार्थियो ने सफलता प्राप्त किया। सुरेन्द्र डनसेना ने 97.50% के साथ टाप किया वही चेतन मालाकार 96.67% के साथ दूसरे और कुमकुम गिरी गोस्वामी 95.83% के साथ तीसरे स्थान पर रही। वही अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओ में आशीष मिरी 95.00%, केशव पटेल 93.17%, नमिता पटेल 91%,आयुष मालाकार 90.83%, लवली पटेल 89.33%, मुकेश साहू 88.67%, शिवानी पटेल 85.67%, हित्याशा भोय 85.17%, लता पटेल 83.83%, अमन पटेल 83.50%, मनीष पटेल 83.50%, ईशा पटेल 82.50%, प्राची पटेल 82.33%, रोहित पटेल 81.67%, उमेश साहू 81.50%, नुपुर अग्रवाल 80.33%, राजश्री बरिहा 79.67%, भूमिका नायक 79.5%, अनुज चौहान 78.5%, कृष भोय 78.5%, शिवम साहू 77.67%, ओम पटेल 77.17%,भरत पटेल 73.33%, दुष्यंत नायक 76%, प्रज्ञा गुप्ता 76%, मिली भोय 75.33%, प्रिया पटेल 75.33% अंको के साथ 10वी में चमकीली कामयाबी प्राप्त किया है। कक्षा 10वी मे स्कूल को 99 फीसदी सफलता प्राप्त हुई है। वही कक्षा 12वी में कुल 85 परीक्षार्थियो में 83 परीक्षार्थी ने सफलता प्राप्त किया है। जो कि 98 फीसदी सफलता है। कक्षा 12वी में कामर्स की श्रीजी अग्रवाल ने 92.60% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया वही दूसरे स्थान पर निखिल साव रहे जिन्होने 91.60% अंक प्राप्त किये। तीसरे स्थान पर अर्पिता पटेल रही जिन्होने 90.80% अंक प्राप्त किये। उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो में नेमचंद सदावर्ती 86.60%, पुष्पेन्द्र मालाकार 86%, रितिका नंद 85.20%, पूजा पटेल 84.20%, नारायण साहू 82.20%, उमेश साहू 81.80%, अदिती मानिकपुरी 81.20%, बिनीता पटेल 80.40%, अनिल नायक 79.20%, तमन्ना पटेल 79%, मेघा नायक 79%, उमा पटेल 78.60% सुब्रत साहू 78.40%, तुषार पटेल 78.40%, चंचल चौहान 78%, अन्जू डनसेना 77.4%, प्रकाश पटेल 77.2%, रानी पटेल 76%, रोशन साहू 76%, डेविड पटेल 75%, निखिल मालाकार 74.80%,तानिया पटेल 74.40% है। संस्था के प्राचार्य अमितेश केशरवानी ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान किया है।


               टापटेन से महज 1 नंबर से चूके सुरेन्द्र

मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के मेधावी छात्र सुरेन्द्र डनसेना इस वर्ष कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुए है। उसे कुल 600 में 585 नंबर प्राप्त हुए। जबकि प्रदेश के टापटेन की सूची 586 में खत्म हुई। अर्थात महज 1 नंबर से सुरेन्द्र डनसेना टापटेन मे अपना स्थान बनाने तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन करने से चूक गये। सुरेन्द्र डनसेना ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वही कक्षा 12वी मे कामर्स संकाय की श्रीजी अग्रवाल ने 92.60% प्रतिशत अंको के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दो साल पहले कक्षा 10वी में श्रीजी अग्रवाल टापटेन में महज 1 अंक से चुक गई थी। इस बार भी उनको कक्षा 12वी के टापटेन मे स्थान नही मिला किन्तु जिला में पहले स्थान पर रहकर बरमकेला अंचल का नाम रोशन करने मे श्रीजी सफल रही।

फोटो- कक्षा 10 वी : सुरेन्द्र डनसेना, चेतन मालाकार, कुमकुम गिरी गोस्वामी, आशीष मिरी, केशव पटेल, नमिता पटेल आयुष मालाकार,

कक्षा 12वी : श्रीजी अग्रवाल, निखिल साव, अर्पिता पटेल

नोट: सुरेन्द्र डनसेना और श्रीजी अग्रवाल का फोटो बड़ा लगा देगें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button